india

सत्य बोलने वाले राज्यपाल की चुप्पी: सत्यपाल मलिक का निधन..77 की उम्र में अंतिम सांस..शोक की लहर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की गई।

उनके निजी सचिव के.एस. राणा ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए बताया कि मलिक ने दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियाँ निभाईं। वह जम्मू-कश्मीर के अलावा बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके थे। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उनके निधन से राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।

Back to top button
close