LIVE UPDATE
Sports

Sanju Samson t20 world cup-टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया, सूर्या का ‘मजाक’ और संजू का ‘जवाब’; एक पारी ने बदल दिए सारे समीकरण!

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन का बल्ला नहीं चल रहा था, जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. मगर जब टीम इंडिया सबसे बड़ी मुसीबत में थी, तब सैमसन ने ही टीम को बचाया.

Sanju Samson t20 world cup-कहते हैं कि “जवाब हमेशा अपने काम से देना चाहिए, जुबान से नहीं।” टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। कुछ दिन पहले तक जिस खिलाड़ी के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना भी मुश्किल था और जिसे कप्तान के मजाक का सामना करना पड़ा था, उसी संजू सैमसन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वह कर दिखाया जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया और टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

जब हार की कगार पर थी टीम, तब चमके संजू

Sanju Samson t20 world cup-1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसा था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी, तो अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर यहीं थम जाएगा।

मगर संजू सैमसन, जिन्हें इस मैच में ओपनिंग और नंबर-3 के संघर्ष के बीच मौका दिया गया था, उन्होंने एक छोर संभाल लिया। सैमसन ने न केवल आक्रामक शुरुआत की, बल्कि गिरते विकेटों के बीच धैर्य और क्लास का बेहतरीन नमूना पेश किया। संजू महज 3 रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 97 रनों की नाबाद पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

कप्तान सूर्या का वो ‘मजाक’ और संजू की ‘खामोशी’

Sanju Samson t20 world cup-संजू सैमसन की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि यह उन सभी आलोचकों को जवाब था जिन्होंने उन पर भरोसा नहीं किया था। सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया था कि क्या सैमसन को टॉप ऑर्डर में मौका मिलेगा? उस वक्त सूर्या ने हंसते हुए और पत्रकार का मजाक उड़ाते हुए कहा था, “क्या मैं अभिषेक या तिलक को ड्रॉप कर दूं? जो चल रहा है अच्छा चल रहा है।”

लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद जब समीकरण बिगड़े, तो टीम मैनेजमेंट को उसी बदलाव की ओर मुड़ना पड़ा जिसे कप्तान ने नजरअंदाज किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू ने 24 रनों की तेज पारी खेलकर लय पकड़ी और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ महामुकाबले में अपनी क्लास दिखाई।

पश्चाताप और सम्मान: सूर्या ने झुकाया सिर

Sanju Samson t20 world cup-मैच खत्म होने के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लीं। जिस संजू के चयन पर कप्तान कभी मुस्कुरा रहे थे, उसी संजू की मैच जिताऊ पारी के बाद सूर्या ने अपनी टोपी उतारकर उनके सजदे में सिर झुकाया। यह न केवल संजू के प्रति सम्मान था, बल्कि कहीं न कहीं उस ‘अनदेखी’ के लिए एक पश्चाताप भी नजर आया।

Back to top button
close