LIVE UPDATE
Sports

sanju samson broke rohit sharma record- संजू सैमसन का तूफान: रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, विराट कोहली की बराबरी कर रचा इतिहास!

संजू सैमसन ने इस पारी के दौरान रोहित शर्मा का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। संजू अब भारत की ओर से किसी एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में सैमसन के नाम अब 16 छक्के दर्ज हो गए हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 के वर्ल्ड कप में 15 छक्के जड़े थे। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में शिवम दुबे (15 छक्के), ईशान किशन (14 छक्के) और हार्दिक पांड्या (14 छक्के) भी इस साल कड़ी टक्कर दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल संजू ने सबको पीछे छोड़ते हुए शिखर पर कब्जा जमा लिया है।

sanju samson broke rohit sharma record/मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम संजू सैमसन के नाम के नारों से गूंज उठा। इंग्लैंड के खिलाफ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने एक ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

sanju samson broke rohit sharma record/ सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अपनी इस जादुई पारी के दम पर संजू सैमसन ने न केवल भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों—रोहित शर्मा और विराट कोहली के बड़े कीर्तिमानों को भी अपने नाम कर लिया।

संजू सैमसन ने इस पारी के दौरान रोहित शर्मा का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। संजू अब भारत की ओर से किसी एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में सैमसन के नाम अब 16 छक्के दर्ज हो गए हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 के वर्ल्ड कप में 15 छक्के जड़े थे। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में शिवम दुबे (15 छक्के), ईशान किशन (14 छक्के) और हार्दिक पांड्या (14 छक्के) भी इस साल कड़ी टक्कर दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल संजू ने सबको पीछे छोड़ते हुए शिखर पर कब्जा जमा लिया है।

sanju samson broke rohit sharma record/रिकॉर्ड्स का सिलसिला यहीं नहीं थमा, संजू सैमसन ने आधुनिक युग के महानतम बल्लेबाज विराट कोहली के एक खास क्लब में भी एंट्री मार ली है। सैमसन अब विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में दो बार 75 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है।

इससे पहले कोहली ने साल 2016 के वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों (सेमीफाइनल/फाइनल) में भारत की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में भी संजू ने कोहली की बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम नॉकआउट मैचों में 89-89 रनों का सर्वाधिक स्कोर दर्ज है।

संजू सैमसन के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे प्लेइंग-11 का हिस्सा भी नहीं थे, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई द्विपक्षीय सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी फीका रहा था। सुपर-8 राउंड तक उन्हें नजरअंदाज किया गया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की हार के बाद उन्हें मौका मिला। संजू ने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Back to top button
close