LIVE UPDATE
india

Salim Khan Hospitalised- सलीम खान की तबीयत बिगड़ी: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान के पिता

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त चर्चा में हैं. वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पिता की बिगड़ी तबीयत है. जिसके बाद फैन्स भी काफी टेंशन में आ गए हैं. 90 साल के सलीम खान को लेकर जानकारी मिल रही है कि उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की बिगड़ी तबीयत के बीच सलमान खान भी हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए हैं. टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर पिता से मिलने लीलावती हॉस्टिपल पहुंचे हैं.

Salim Khan Hospitalised/मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सामने आई है।

90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई के प्रसिद्ध लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर प्रशंसकों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल सलीम खान की हेल्थ कंडीशन को लेकर परिवार या अस्पताल की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

अस्पताल के बाहर से आ रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह सुपरस्टार सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया।

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों और शूटिंग में व्यस्त चल रहे सलमान खान पिता की खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए अस्पताल से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन उनके चेहरे पर पिता की सेहत को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।

अस्पताल पहुंचे लोगों में सलमान के साथ मौजूद टीम के सदस्यों ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ की टी-शर्ट पहनी हुई थी। सलमान के जाने के कुछ देर बाद उनके बहनोई और मशहूर प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री को भी लीलावती अस्पताल पहुंचते देखा गया। फिलहाल परिवार का कोई अन्य सदस्य मीडिया के सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि बढ़ती उम्र और उससे जुड़ी समस्याओं के चलते सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

सलीम खान हिंदी सिनेमा के उन स्तंभों में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय फिल्मों की पटकथा लेखन को एक नई दिशा दी। इंदौर के बालाघाट में जन्मे सलीम खान का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। मात्र 14 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक (अब सलमा खान) से की थी, जिनसे उन्हें सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा जैसे बच्चे हैं। उनकी दूसरी शादी मशहूर अभिनेत्री हेलन से हुई।

सलमान खान हमेशा से ही एक आदर्श बेटे की तरह अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे हैं। वे आज भी अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं और उनकी देखभाल को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं।

Back to top button
close