Chhattisgarh

Salary Hike- NHM कर्मचारियों को विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा तोहफा, 5% वेतन वृद्धि का आदेश जारी!

Salary Hike-छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के पावन अवसर पर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। अपने वादे को पूरा करते हुए, साय सरकार ने NHM कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है

जिससे इन कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार का यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है, जो लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत थे।

जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। हालांकि, सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ केवल उन्हीं अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की अवधि पूरी कर चुकी होंगी।

यह निर्णय NHM कर्मचारियों के लंबे आंदोलन का परिणाम है, जिन्होंने वेतन वृद्धि सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक हड़ताल की थी।

उनकी प्रमुख मांगों में संविलियन एवं स्थायीकरण, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, स्थानांतरण नीति, कार्य मूल्यांकन (CR) व्यवस्था में पारदर्शिता और न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा शामिल थीं। सरकार के इस कदम से इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनके मनोबल में वृद्धि होगी, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे सकेंगे।

Back to top button
close