Cg news।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में की जा रही प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत थाना गुढ़ियारी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स, पंडरी में डकैती की योजना को नाकाम कर दिया। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 चाकू, 3 मोबाइल और 2500 रुपये बरामद किए गए हैं।

गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 7 के पीछे नया रोड के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कल्याण ज्वेलर्स, पंडरी में रात्रि के समय डकैती करने वाले थे। योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 को एक आरोपी ने ज्वेलर्स की रेकी भी की थी। आरोपी ज्वेलर्स की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास का क्षेत्र और वारदात की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 321/2026, धारा 310(4) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस प्रकरण में 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी लगातार मोबाइल पर अपडेट ले रहे थे और रेकी की फोटो शेयर कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. देवांश शर्मा पिता संजय शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी सागरपुर, जनकपुरी, दिल्ली

2. सुशांत कुमार पासवान पिता दिलीप कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी नजफगढ़, दिल्ली

3. मयंक सिंह पिता राहुल सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार