LIVE UPDATE
Sports

Rinku Singh IPL 2026- IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह बने सरकारी अफसर, CM योगी का जताया आभार, बोले- जल्द आऊंगा आशीर्वाद लेने!

रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) पद पर नियुक्त किया है। हालांकि, वह ट्रेनिंग कैंप के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह जल्द लखनऊ आकर अपना जॉइनिंग लेटर लेंगे और CM योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

Rinku Singh IPL 2026-भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए उपकप्तान रिंकू सिंह इन दिनों दोहरी खुशियां मना रहे हैं। मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों दिलों को जीतने वाले रिंकू अब उत्तर प्रदेश सरकार में एक बड़े प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

Rinku Singh IPL 2026/हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है और जल्द ही लखनऊ आकर अपनी नई पारी की शुरुआत करने की बात कही है। रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी खेल उपलब्धियों के सम्मान में ‘रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर’ (RSO) के पद पर नियुक्त किया है, जो उनके प्रशंसकों और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

दरअसल, 24 मार्च 2026 को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई होनहार खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी कड़ी में रिंकू सिंह को भी आरएसओ के पद की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, रिंकू सिंह आईपीएल 2026 की तैयारियों के चलते कोलकाता में केकेआर के ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त थे, जिसके कारण वे इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके।

Rinku Singh IPL 2026/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कार्यक्रम के दौरान इस बात का जिक्र किया और बताया कि रिंकू की खेल प्रतिबद्धताओं के कारण उनका नियुक्ति पत्र उन्हें बाद में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार और सम्मान ने रिंकू का दिल जीत लिया।

इस सम्मान के बाद रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी खुशी साझा की और मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया। वीडियो में रिंकू ने कहा, “नमस्कार, मैं रिंकू सिंह। मुझे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त करने के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सर का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

इसके साथ ही एशियन गेम्स में मेरी उपलब्धि के लिए मुझे 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि से नवाजा गया, जिसके लिए भी मैं मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।” रिंकू ने आगे स्पष्ट किया कि वे आईपीएल टीम के साथ व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन जल्द ही लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से अपना जॉइनिंग लेटर प्राप्त करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।

आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले मिली यह बड़ी जिम्मेदारी रिंकू सिंह के करियर के लिए एक नया मील का पत्थर है। रिंकू को इस सीजन के लिए केकेआर का उपकप्तान भी बनाया गया है, जिससे मैदान पर उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। रिंकू के साथ-साथ यूपी सरकार ने अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया है, जिसमें हॉकी स्टार राजकुमार पाल को डीएसपी (DSP) पद, पैरालंपिक मेडलिस्ट प्रवीण कुमार, अजीत सिंह और सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी, और प्रीतिपाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) बनाया गया है।

Back to top button
close