रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। मंत्रालय से 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सेनानी 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर में पदस्थ रहीं रिचा मिश्रा को बिलासपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। वहीं, बलराम भगत को सूरजपुर की 10वीं वाहिनी से रायगढ़ की 6वीं वाहिनी में उप सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।