LIVE UPDATE
BilaspurEducation

स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण,बनी जिला व विकासखंड स्तरीय कमेटी

शासन के आदेशानुसार समय-सीमा में कार्य संपादन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समितियों का गठन कर दिया गया है।

बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही शुरू हो गई है। शासन के आदेशानुसार समय-सीमा में कार्य संपादन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समितियों का गठन कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार जिला स्तरीय समिति में जिला कलेक्टर, बिलासपुर – अध्यक्ष,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर, आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग – सदस्य होंगे।

Back to top button