LIVE UPDATE
india

‘फार्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार

• रिलायंस लिस्ट में 88वें स्थान पर • पहले 100 में LIC भी

नई दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 88वें नंबर पर पहुंच गई है। कुल 9 भारतीय कंपनियां ने लिस्ट में जगह बनाई है, रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी है। लगातार 22 सालों से रिलायंस ने प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह कायम रखी हुई है। कोई भी निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट बनी नहीं रह सकी है। हालाँकि पिछले वर्ष कंपनी की रैंकिंग 86 थी। लेकिन यह 2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी।

‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है। लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पाँच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस के अलावा एलआईसी 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक 163वें, ओएनजीसी 181वें, एचडीएफसी बैंक 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक 464वें नंबर पर है।

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,071,174 करोड़ का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड ग्रोस रेवेन्यू दर्ज किया था। जो साल-दर-साल आधार पर 7.1% बढ़ा था। EBITDA भी 2.9% बढ़कर ₹183,422 करोड़ हो गया था। रिलायंस के सभी व्यवसायों जैसे कि ऑयल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, खुदरा और डिजिटल सेवाओं में शानदार वृद्धि दर्ज की थी।

वालमार्ट, अमेज़न और स्टेट ग्रिड फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट की पहली तीन कंपनियां हैं। इसके अलावा चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सऊदी अरामको और एप्पल जैसी कंपनियों ने पहले 10 में जगह बनाई है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button