LIVE UPDATE
ChhattisgarhEducation

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के संघीय वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

कोरबा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के संघीय वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आर.पी. आदित्य ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिस पर संयुक्त संचालक ने निराकरण का आश्वासन दिया। सहायक संचालक जे.के. शास्त्री एवं प्रकाश तिवारी को कैलेंडर भेंट किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि कैलेंडर में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति एवं बीएड ब्रिज कोर्स जैसी मांगों को शामिल किया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे एवं जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा ने बताया कि कैलेंडर में 28 सामान्य अवकाश एवं 61 ऐच्छिक अवकाश का विवरण दिया गया है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल को संगठन में उत्कृष्ट कार्य के लिए संजय शर्मा, मनोज सनाढ्य एवं बसंत चतुर्वेदी के हाथों मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला संगठन मंत्री जय कमल, सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला सहसचिव संतोष यादव, जिला संगठन सचिव मनीराम साहू, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े, शिशुपाल प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष रामशेखर पांडे (पोड़ी उपरोड़ा), नागेंद्र मरावी (पाली), मीडिया प्रभारी बसंत मिरी (करतला), प्रचार मंत्री प्रताप सिंह राजपूत, जिला संयुक्त सचिव भारत राम डिक्सेना, शंकर दास मानिकपुरी, ज्योतिष तिवारी, गनपत ध्रुव, प्रकाश चंद भारद्वाज, मानिक राम कहरा, बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बुलकर, बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जांजगीर जिला संगठन मंत्री उत्तम साहू, जांजगीर जिला संगठन सचिव नवधा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close