LIVE UPDATE
Chhattisgarh

दिल्ली और प्रयागराज के लिए उड़ानों में की गई कमी यात्रियों को भारी नुकसान दे रही

बिलासपुर जगदलपुर सेक्टर में उड़ान बंद करके जबलपुर जगदलपुर सेक्टर में उड़ान बढ़ाने का निर्णय सवालों के घेरे में

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के द्वारा जारी किए गए विंटर शेड्यूल जिसके तहत 26 अक्टूबर से 28 मार्च 26 तक उड़ाने संचालित होगी, की समीक्षा करते हुए इसे पूरी तरह गलत और अव्यावहारिक बताया है।

समिति ने कहा कि बिलासपुर से दिल्ली के बीच उड़ानों की संख्या 6 की जगह तीन करने और प्रयागराज उड़ान के दिनों में परिवर्तन के अलावा बिलासपुर जगदलपुर उड़ान बंद करके जगदलपुर जबलपुर सेक्टर में उड़ान बढ़ाने का काम करने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि वर्तमान शेड्यूल के हिसाब से बिलासपुर से दिल्ली जाने के लिए केवल मंगलवार बुधवार गुरुवार ही उड़ान उपलब्ध है ।

वहीं दिल्ली से आने के लिए सोमवार मंगलवार और गुरुवार उड़ान उपलब्ध है जबकि शेष चार दिन कोई उड़ान नहीं है ऐसा शेड्यूल यात्रियों को बिलासपुर से फ्लाइट पकड़ने से विमुख कर रहा है।

समिति ने कहा कि अगर तीन दिन भी उड़ान उपलब्ध है तो इसको अल्टरनेट डे में होना चाहिए जिससे कि यात्री एक दिन जाकर दूसरे दिन लौटने का प्लान बना सके।

समिति ने बिलासपुर प्रयागराज सेक्टर का ब्यौरा देते हुए बताया कि इसमें भी सप्ताह के लगातार दो दिन उड़ान है और 5 दिन कोई उड़ान नहीं है ऐसा करना यात्रियों को बहुत असुविधा दे रहा है।

गौर तलब है कि बिलासपुर से प्रयागराज सप्ताह में चार दिन उड़ान चला करती थी और 80% से अधिक सीट इन उड़ानों में भरी रहती थी फिर भी इस उड़ान को चार दिन से घटा कर 2 दिन कर दिया गया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर जगदलपुर उड़ान को बंद कर जबलपुर जगदलपुर उड़ान के दिनों को बढ़ाने के निर्णय को भी समझ से परे और अव्यवहारिक बताया।

समिति ने कहा कि जगदलपुर से बिलासपुर के बीच यात्री फिर भी मिल रहे थे जबकि जगदलपुर जबलपुर सेक्टर में कोई कारण नहीं है जिसके कारण लोग यात्रा करें। कुल मिलाकर समिति ने इस शेड्यूल में बदलाव को अत्यंत आवश्यक बताया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना इतवार को भी जारी रहा और आगमन के कम से  रामशरण यादव ,रवि बनर्जी ,अनिल गुलहरे ,अशोक भंडारी, केशव गोरख ,नारद श्रीवास ,मनोज तिवारी, गोपी राव, शेख अल्फाज ,रशीद बख्श ,समीर अहमद बबला ,ओ पी यादव ,दीपक कश्यप, प्रतीक तिवारी ,मजहर खान, महेश दुबे टाटा, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर ,बद्री प्रसाद ,केवट परसराम केवट ,साबर अली ,अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Back to top button