Big news

Rajasthan News: अब शिक्षक नहीं लगाए जाएंगे अन्य विभागों में ड्यूटी पर

अक्सर यह देखा गया है कि शिक्षक अपनी ड्यूटी शिक्षा विभाग के बजाय अन्य विभागों में लगवा लेते थे, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। इस प्रवृत्ति पर लगाम कसते हुए मंत्री दिलावर ने सख्त आदेश दिए हैं

Rajasthan news।राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शैक्षणिक स्टाफ को शिक्षा विभाग के अलावा किसी अन्य विभाग में नहीं लगाया जा सकेगा।

यह फैसला हाल ही में जयपुर में हुई शिक्षा मंत्री की बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को उनके मुख्य कार्य – शिक्षण – पर केंद्रित रखना है।

अक्सर यह देखा गया है कि शिक्षक अपनी ड्यूटी शिक्षा विभाग के बजाय अन्य विभागों में लगवा लेते थे, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। इस प्रवृत्ति पर लगाम कसते हुए मंत्री दिलावर ने सख्त आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि यदि कोई शिक्षक लंबे समय से किसी अन्य विभाग में तैनात है, तो उसे तत्काल कार्यमुक्त कर उसके मूल विद्यालय में भेजा जाए।

हालांकि, निर्वाचन या अन्य अति आवश्यक कार्यों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षण कार्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

विद्यार्थियों के आकलन और विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण पर भी निर्देश

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक और महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पांच जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों का असेसमेंट (मूल्यांकन) करवाया जाए। इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का पता चल सकेगा और आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

इसके अलावा, शिक्षा विभाग में स्थानांतरण पर लगी रोक के संबंध में भी स्पष्टीकरण दिया गया है। मंत्री ने कहा है कि जब तक यह रोक लागू है, तब तक केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा। इन विशेष परिस्थितियों में कैंसर पीड़ित कर्मचारी, डायलिसिस पर चल रहे रोगी, 100 प्रतिशत नेत्रहीन, और गंभीर दिव्यांगता वाले कर्मचारी शामिल होंगे। यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया है ताकि इन कर्मचारियों को सहूलियत मिल सके।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant