LIVE UPDATE
Chhattisgarh

शादी का वादा, भरोसे का सौदा: मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट से सीधे जेल

महिला अधिकारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

कोरबा…कृषि उपज मंडी के एक अधिकारी पर अपनी ही विभाग की महिला अधिकारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कटघोरा पुलिस ने आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ट्रेनिंग से परिचय, वादे तक पहुंचा रिश्ता

पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की पहचान हुई। मोबाइल नंबर साझा हुए, बातचीत बढ़ी और संबंध गहराते गए। आरोप है कि कटघोरा में पदस्थापना के दौरान राहुल ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

6 फरवरी की तारीख, फिर मोबाइल बंद

पीड़िता, जो वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है, ने शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को शादी तय थी। तय तारीख नजदीक आते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और दूरी बना ली। दबाव डालने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कटघोरा थाने में मामला दर्ज कराया।

रायगढ़ से गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस टीम ने आरोपी को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close