LIVE UPDATE
Bilaspur

प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटेरिया ने एयू के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में एक संक्षिप्त किंतु अत्यंत गरिमामय समारोह में प्रोफेसर (डॉ.) ललित प्रकाश पटेरिया ने नवनियुक्त कुलपति के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण औपचारिक गरिमा, संस्थागत अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

पदभार ग्रहण के उपरांत विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) पटेरिया ने अपने विजन को साझा किया। उनका कहना था कि शैक्षणिक दृष्टिकोण: उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तरदायित्वबोध, नवाचार और मानवीय संवेदनशीलता से युक्त शैक्षणिक वातावरण का सृजन करना है।

उन्होंने कहा कि। विश्वविद्यालय की कार्ययोजना में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान-उन्मुखता, प्रशासनिक पारदर्शिता और विद्यार्थी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”एक और एक ग्यारह” की भावना के साथ सामूहिक सहभागिता और टीम वर्क ही संस्थान की असली ताकत है, जो विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

नए कुलपति ने विश्वास जताया कि साझा प्रयासों, शैक्षणिक प्रतिबद्धता और खुली संवाद-आधारित कार्य संस्कृति के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पहचान और अधिक मजबूत एवं सम्मानजनक बनेगी।

समारोह के समापन पर कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नए नेतृत्व का हार्दिक स्वागत किया और विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close