Madhya Pradesh
21 अप्रैल को राजस्थान आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी..बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
श्री शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी।
राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी आगामी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
यह रिफाइनरी मारवाड़… pic.twitter.com/ja2JesGwoD
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 7, 2026
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे





