Police Transfer/धमतरी। जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Police Transfer/जारी आदेश में 3 सब इंस्पेक्टर (SI), 10 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) समेत दर्जनभर से अधिक आरक्षक और प्रधान आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

तबादला सूची में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण में तेजी लाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडे के इस कदम को जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने और फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।