LIVE UPDATE
Bilaspur

पॉक्सो एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को तुरंत दबोचा

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

बिलासपुर…चौकी बेलगहना, थाना कोटा क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहेरामुड़ा निवासी मनीष कांशीपुरी द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत मिलते ही चौकी बेलगहना में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर बेलगहना पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की। दिनांक 21 जनवरी 2026 को आरोपी मनीष कांशीपुरी, पिता सोनू कांशीपुरी, निवासी बहेरामुड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने और मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close