बिलासपुर… जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और एसीसीयू  की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नगद, 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान 20 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं और हार-जीत पर रुपये का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही जुआ फड़ में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी 9 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से  नगद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल CG-10-EJ-9497 बरामद कर जब्त कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध जुआ या सट्टे की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.