बिलासपुर… सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब निगरानी और कार्रवाई दोनों तेज कर दी है। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस और बीट आरक्षकों की लगातार चेकिंग के दौरान सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई केवल एक स्थान पर अचानक दबिश का नतीजा नहीं थी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्हित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस की नजर में आए सात लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम और बीट आरक्षक थाना क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का फोकस ऐसे स्थानों पर है जहां असामाजिक गतिविधियों, नशाखोरी या अड्डेबाजी के कारण सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की आशंका रहती है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

सात के खिलाफ कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई की जद में उज्जवल कश्यप, आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, रिजवान खान, मोहम्मद सिकंदर उर्फ आदिल, अभिषेक साहू, प्रफुल्ल पांडेय उर्फ छोटू और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वाली गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।