LIVE UPDATE
Big news

गोरखपुर से आया पिस्टल बेचने…रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया गिरफ्तार…आरोपी किनसे मिला…जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

पेन्ड्रा रेलवे स्टेशन से पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जीपीएम पुलिस ने पेन्ट्रा रेलवे स्टेशन से पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरप्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हरि जितेन्द्र् सिंह बताया है। आरोपी ने जानकारी किया कि वह  गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिस्टल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। 
जीपीएम पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि एक युवक पिस्टल के साथ घूम रहा है। जानकारी मिली है कि वह पिस्टल के लिए किसी ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने धावा बोला। बताए गए हुलिया के अनुसार संदेही की पतासाजी अभियान चलाया। मौके मिलते ही घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा गया। 
छानबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम हरि जितेन्द्र सिंह बताया। आरोपी ने जानकारी दिया कि वह उत्तरप्रदेश गोरखपुर का रहने वाला है। पिस्टल बेचना आया और रेलवे स्टेशन के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। 
पूछताछ के पुलिस ने आरोपी हरि जितेन्द्र सिंह को आर्म्स एक्ट 25 के तहत गिरफ्तार किया। बहरहाल पूछताछ कर आरोपी के कनेक्क्शन का पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि आगे कुछ नई जानकारी मिले। 

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button