LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस का एक्शन: अड्डेबाजों पर वार, धारदार हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

गली में संदिग्ध मूवमेंट पड़ा भारी, चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी पकड़े गए

बिलासपुर… शहर में अपराध पर लगाम कसने के अभियान के बीच तोरवा पुलिस ने अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियारों के साथ पकड़ लिया गया।

चेकिंग के दौरान गली में मिले संदिग्ध

3 अप्रैल की शाम थाना तोरवा पुलिस टीम इलाके में गुंडा-बदमाश, निगरानी सूची के आरोपियों और नशाखोरी के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।

कमर में छुपाकर रखे थे चाकू

तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से बेल्ट में छुपाकर रखे गए दो धारदार चाकू बरामद हुए, जिनमें एक तलवारनुमा फल वाला चाकू भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए हथियार रखते थे।

दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

कार्रवाई में पुलिस ने हर्ष कुकरेजा और राकेश ध्रुव को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो धारदार चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान जारी, पुलिस की सख्ती बरकरार

शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को उसी कड़ी में अहम माना जा रहा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close