Chhattisgarhcrime

अवैध फोर्टिफाइड चावल से भरी पिकअप और भारी मात्रा में अवैध धान-चावल का स्टाक पकड़ाया

सूरजपुर ।कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में सूरजपुर जिले में अवैध धान और चावल के परिवहन तथा भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध फोर्टिफाइड चावल से भरी पिकअप और भारी मात्रा में अवैध धान-चावल का भंडारण पकड़ा..।

पहली कार्रवाई ग्राम कृष्णपुर में की गई, जहां बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में 48 बोरी, लगभग 25 क्विंटल चावल मिला, जिसके संबंध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। टीम ने तत्काल चावल और वाहन दोनों को जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना सूरजपुर भेज दिया।

दूसरी बड़ी कार्रवाई तहसील रामानुजनगर के ग्राम कैलाशपुर में की गई। यहां किराना व्यापारी कन्हैया लाल साहू के गोदाम से 960 बोरा धान और 17 बोरा पीडीएस का अवैध चावल भंडारित पाया गया। मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन संयुक्त कार्रवाइयों में तहसीलदार एम.एस. राठिया, नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े, कृषि विस्तार अधिकारी विनीत कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant