Bilaspur

विधवा का शारीरिक शोषण.. पुलिस ने किया लोकेशन ट्रेस..आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर..शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महेंद्र बंजारे पर पहले से चोरी के मामले में स्थाई वारंट भी लंबित था। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से अपराधी पकड़ा गया, जिससे समाज में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

क्या है पूरा मामला

13 सितंबर को ग्राम घोंघाड़ीह, थाना कोटा निवासी एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेंद्र बंजारे ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके घर में प्रवेश कर शारीरिक शोषण किया और फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। थाना कोटा पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।14 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही, आरोपी का स्थायी वारंट भी न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी स्थाई वारंटी निकला

पुलिस के अनुसार महेंद्र बंजारे, निवासी घोंघाड़ीह, थाना कोटा, बिलासपुर का रहने वाला है। पहले से चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी था।

Back to top button
close