Chhattisgarh

PHOTO: उप मुख्यमंत्री अरुण साव अचानक पहुंचे बिलासपुर उच्च न्यायालय

बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह विधि और विधायी कार्य मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर का औचक दौरा किया , उच्च न्यायालय में अपने वकालत के दिनों के पुराने अधिवक्ता साथियों से स्नेहिल मुलाकात की।

श्री साव ने कहा कि, लंबे समय बाद अधिवक्ता साथियों से मिलना एक भावनात्मक क्षण रहा, जिसमें पुराने दिनों की यादें एक बार फिर ताजा हो गई।

इस अवसर पर महाधिवक्ता कार्यालय कक्ष में एडिशनल एडवोकेट जनरल सहित उच्च न्यायालय के अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ विधिक विषयों और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सबका हाल चाल लिया, पुराने दिनों को याद कर मस्ती में दिखे उप मुख्यमंत्री.

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, बिलासपुर उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता के दायित्व का निर्वहन किया और इसके बाद राजनीति के माध्यम से आम जन का प्रत्यक्ष तौर पर सेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि, बहुत दिनों बाद उच्च न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों से भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार के नए कानून एवं जनहित में उसके संवेदनशील क्रियान्वयन को लेकर उपयोगी सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant