रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि बस्तर और दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश का असर अब जलाशयों के जलस्तर पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी जिले में लगातार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक शनिवार शाम 7 बजे गंगरेल बांध के 6 गेट खोलकर करीब 33 हजार क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र से भी करीब इतनी ही मात्रा में पानी की आवक बनी हुई है।

इससे पहले 11 सितंबर की आधी रात को गंगरेल बांध के 9 गेट खोलकर 53 हजार क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा गया था। लगातार पानी की आवक के चलते धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में नदी-नालों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। राजिम के त्रिवेणी संगम में भी जलस्तर बढ़ने से उफान की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के कारण नदी-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच हादसे की खबर भी सामने आई है। कोपरा एनीकट के पास एक युवक के बह जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश के चलते नदी और जलाशयों के आसपास सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता जरूरी हो गई है।

91 फीसदी से ज्यादा भरे जलाशय

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में मानसून के आगमन को 82 दिन हो चुके हैं। 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए मानसून के बाद अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 12 सितंबर तक प्रदेश में करीब 1001 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इस अवधि के औसत 1041.1 मिमी से लगभग 4 प्रतिशत कम है।

लगातार बारिश से प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति मजबूत हुई है। प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इनमें 7 जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 अन्य जलाशयों में 90 प्रतिशत से अधिक पानी जमा है। रविशंकर सागर समेत कई जलाशयों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

रायपुर में 30.9 डिग्री तापमान

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में सुबह 8:30 बजे तक 12 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रारोड में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए नदी, नाले और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।