Big news

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…मस्तूरी में जिला,जनपद और पंचायत के लिए जनता ने किया मतदान..कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

बिलासपुर—त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने मस्तूरी का भ्रमण किया। दोनो आलाधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।  कलेक्टर और एसपी के साथ  सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एसडीएम प्रवेश पैकरा, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे ने डीएवी स्कूल परसदा पुहंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया है। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने मस्तूरी जनपद में चुनाव कार्यक्रम का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मस्तूरी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लावर, परसदावेद, मस्तूरी समेत आधा दर्जन मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान और केंद्रों की व्यवस्था को देखा।  डीएवी स्कूल परसदा में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एसडीएम प्रवेश पैकरा, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे भी मौजूद थे।
     कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण के दौरान मतदान शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए। मतदान दलों से चर्चा कर मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मतदाताओं को शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर मतदान करने कहा।
मतदाताओं ने दिखाया मतदान में उत्साह
मस्तूरी क्षेत्र में चुनाव के दौरान मतदाताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। नये मतदाता, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला समेत सभी वर्ग ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायत पंधी की 90 वर्षीय  दया बाई श्रीवास ने भी अपनी महती जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि वे हमेशा मतदान करती है। साथ ही सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। इसी तरह  ग्राम धनिया के 91 वर्षीय कुंज बिहारी साहू ने भी मतदान किया। इस दौरान महिला मतदातओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।
ग्राम पंचायत परसदावेद की 70 वर्षीय महिला सत्यभामा,  मोना पटेल और  दुखनी बाई ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है। प्रशासनने  मतदान केन्द्र में अच्छा इंजताम किया है।

Back to top button
close