बिलासपुर—राज्य पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। अमित कुमार ने आईजी और एसपी के साथ प्रथानमंत्री आमसभा के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इसके अलावा एडीजी अमित कुमार अधिकारियों के साथ रतनपुर का भी दौरा किया। उन्होने गरिमामय वातावरण में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के कालर पर अप्रेन लगाया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस कप्तान बनने की बधाई भी दी। 

जानकारी देते चलें कि तीस मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर अल्प प्रवास होंगे। इस दौरान बिलासपुर समेत प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे। और प्रदेश वासियों को करोड़ों का तोहफा भी देंगे। एडीजी गुप्तवार्ता ने बिलासपुर पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया है। साथ ही बिल्हा स्थित प्रधानमंत्री के विशाल आमसभा के लिए प्रस्तावित स्थल का जायदा भी लिया। उन्होने मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कुछ जरूरी भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 एडीजी अमित कुमार ने बिलासपुर पुलिस कप्तान के प्रमोशन को लेकर आयोजित पीपिंग सेरेमनी में भी शिरकत किया। अमित कुमार ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के कालर पर अप्रेन लगाया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस कप्तान बनने की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने भी वरिष्ठ पुलिस बनने की रजनेश सिंह को शुभकामनाए दी है।  पीपिंग सेरेमनी में आईजी डॉ.संजीव शुक्ला के अलावा जिले के सभी वरिष्ठ और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.