सड़क पर दहशत, हाथ में चाकू: दयालबंद में पुलिस ने खतरे की जड़ उखाड़ी
शहर की शांति को खुली चुनौती: दयालबंद में चाकू लहराकर डराने वाला सलाखों के पीछे

बिलासपुर। शहर के दयालबंद इलाके में खुलेआम दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आम सड़क पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने में लगा था, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनने लगी थी।
02 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि दयालबंद स्थित गुरुनानक स्कूल के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया और सख़्त निर्देशों के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके से संजय सोनकर, निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, को काबू में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक शांति भंग करने वाला था, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा भी था। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





