LIVE UPDATE
Bilaspur

जनदर्शन से निकली चिंगारी: आवास योजना की मजदूरी में 35 हजार का ‘हेरफेर’, नोटिस से हिला पंचायत तंत्र

आवास योजना की मजदूरी में 35 हजार का भुगतान विवाद, रोजगार सहायक को नोटिस

बिलासपुर…बिल्हा विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि हितग्राही की मजदूरी राशि नियमों के विपरीत अन्य व्यक्तियों को दे दी गई। शिकायत के बाद जनपद पंचायत बिल्हा ने जांच दल गठित कर तथ्य एकत्रित किया।

जांच प्रतिवेदन में  सामने आया कि बिना हितग्राही की लिखित सहमति के 35,415 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता चन्द्रप्रकाश बैसवाड़े एवं अन्य ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें भुगतान प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी पाई गई।

मामले में ग्राम रोजगार सहायक राकेश सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आवास योजना ग्रामीण गरीबों के लिए केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि पक्के घर का भरोसा है। ऐसे में मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता सवाल खड़े करती है। अब यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close