पुलिस अलर्ट…आस्थावान, डांडिया प्रेमियों सावधान–नहीं तो.. करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

बिलासपुर। नवरात्र पर्व पर माँ दुर्गा दर्शन और गरबा-डांडिया कार्यक्रमों के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव रहने की संभावना है। सुगम आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने नागरिकों से खास अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पंडाल परिसर में किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश न करें।
गोड़ पारा माँ दुर्गा दर्शन स्थल
यहाँ पार्किंग की व्यवस्था लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, हैप्पी स्ट्रीट, बाजपेई मैदान, कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग, राम सेतु सरकंडा की ओर निर्माणाधीन न्यूव रिवर व्यू मार्ग तथा फुटबॉल ग्राउंड में की गई है।
जलसा गरबा डांडिया साइंस कॉलेज
श्रद्धालु अपने वाहनों को सरकंडा रोड स्थित खेल परिसर में पार्क कर सकेंगे।
पंखिड़ा गरबा डांडिया, सीपीआई, हाई कोर्ट रोड
इस स्थल के लिए पार्किंग की सुविधा सीपीआई परिसर, बोदरी मार्ग और जीवन विहार मार्ग पर रहेगी।
नागरिकों से पुलिस अपील
यातायात अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामगोपाल खरियारे ने बताया कि 24 सितम्बर को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक इन इलाकों में भारी भीड़ और यातायात दबाव रहेगा। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि यथासंभव छोटे वाहनों एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करें। प्रवेश और निकासी मार्ग का पालन करें तथा पार्किंग केवल नियत स्थल पर ही करें।
कारियारे ने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और श्रद्धालुओं को सहज दर्शन कराने के उद्देश्य से की गई है।





