LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध: भाजयुमो आज पुतला दहन, महिला मोर्चा कल काले वस्त्रों में घेराव करेगी

रायपुर..बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा आक्रामक मोर्चा खोलने जा रही है। भाजपा ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों, विधायकों और मोर्चों को सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

भाजयुमो का पुतला दहन

1 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) कांग्रेस का पुतला दहन करेगा। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे जनता तक पहुंचाना जरूरी है।

महिला मोर्चा का काला घेराव

2 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काली साड़ी पहनकर कांग्रेस भवन का घेराव करेंगी। महिला मोर्चा का कहना है कि यह विरोध न केवल प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ है, बल्कि कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री की मां के अपमान का भी जवाब है। राज्य मुख्यालय ने सभी जिला मोर्चों को तैयारी करने को कहा है।

मीडिया से भाजपा का आक्रामक रुख

1 से 3 सितंबर तक, सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ भाजपा विधायक मीडिया से बात करेंगे और कांग्रेस मंच से हुई इस टिप्पणी पर पार्टी की रणनीति और नाराजगी स्पष्ट करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन की रूपरेखा छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा तैयार की गई है और आने वाले दिनों में भी कांग्रेस के खिलाफ ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close