Big news

अब स्काउट्स, गाइड्स संभालेंगे जिम्मेदारी..वाजपेयी ने बताया..सिर्फ लगाना ही नहीं…बच्चों की तरह पौधो का पालन भी होगा

विश्व पर्यावरण दिवस पर अतिथियों ने खोला राज

बिलासपुर—भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पंडित देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
 
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने अधिक से अधिक पौधरोपरण का संदेश दिया। उन्होने बताया कि  पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी, पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ अनिल कुमार तिवारी  ने किया। उन्होेन बताया कि आसपास के वातावरण को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। दैनिक जीवन में  प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
विशिष्ट अतिथि  सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा ने भू संरक्षण में पौधो की भूमिका से अवगत कराया।  उन्होने कहा कि प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण की महत्ता का बोध कराता है। जागरूक करता है कि हम सभी को मिलकर अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करनाहै।  संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में पांच जून को विश्वपर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। उनहोने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन का मूल कर्तव्य है।
 इस अवसर पर  स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने पेंटिंग, निबंध, भाषण, रंगोली एवं स्लोगन के प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  पर्यावरण को बचाने को लेकर अपने-अपने विचारों को जाहिर किया। सभी प्रतिभागियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर ने पुरस्कार प्रदान किया ।

Back to top button