कोरबा/छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को नशे में एक पति 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 6 घंटे तक समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। हालांकि, टॉवर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना करतला थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र में 7 दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति 125 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बिलासपुर और कोंडागांव में भी टावर पर चढ़ने के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।युवक का नाम देव सिंह राठिया है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक शराब के नशे में था। दोपहर में वह अचानक गांव के पास लगे करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टॉवर के सबसे ऊपर पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
फिर तेज होगी बारिश! गंगरेल के 6 गेट खुले, महानदी उफान पर; 7 जलाशय फुल
फिर तेज होगी बारिश! गंगरेल के 6 गेट खुले, महानदी उफान पर; 7 जलाशय फुल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक को टॉवर पर चढ़ता देख उसकी पत्नी, बच्चे और गांव के लोग नीचे से उसे उतरने के लिए समझाते रहे। वे लगातार आवाज लगाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह कभी टॉवर के ऊपर जाता तो कभी थोड़ा नीचे आता और फिर ऊपर चढ़ जाता। उससे ऊपर चढ़ने का कारण पूछा गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और टॉवर पर ही बैठा रहा।

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। हाईटेंशन लाइन में हजारों वोल्ट का करंट होने के कारण युवक की जान को खतरा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने बेहद सावधानी से उसे नीचे उतरने के लिए समझाना शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
cg news/अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 6 घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। जैसे ही वह सुरक्षित नीचे उतरा, वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

करतला थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहसीलदार के साथ मिलकर युवक को काफी देर तक समझाया गया। इसके बाद वह नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक शराब के नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने टॉवर पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.