LIVE UPDATE
Big newsBilaspurChhattisgarh

अधजले शव का रहस्य टूटा—30 दिन बाद सिरगिट्टी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर खोला…डिजिटल सुरागों से पकड़ाए दोनों कातिल

पत्थर से वार, फिर लाश जलाई… तकनीकी जांच ने खोली हत्या की गुत्थी

बिलासपुर…सिरगिट्टी पुलिस ने एक महीने पुराने रहस्यमय हत्या मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है,।  तिफरा स्थित सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। तकनीकी साक्ष्यों, टावर डंप, सीसीटीवी फुटेज और लगातार कई दिनों तक की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान हुच। पुलिस ने  हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 इश्तहारों से लेकर टावर डंप तक की कड़ी

पुलिस ने 7 नवंबर को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव बरामद किया। लास्ट बरामद करने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। पूछताछ कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों और प्रदेश के अन्य जिलों में दर्ज गुम इंसान रिपोर्टों से मिलान कराया।

टावर डंप और मोबाइल सर्विलांस के जरिए एक नंबर की लोकेशन पुलिस को संदिग्ध लगी। मोबाइल की अंतिम लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान गोपाल निवासी सेमिया नेवारी, सोनभद्र उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई।

शराब पीने के दौरान विवाद…फिर वारदात

पत्रकारों को अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि घटना की रात मृतक सब्जी मंडी रोड के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आरोपी—अरुण दास मानिकपुरी और धनेश लोधी उर्फ राजू मौके पर पहुंचे। शराब सेवन के दौरान मृतक और धनेश लोधी के बीच झगड़ा हुआ। देखते ही देखते झगड़ा ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोपियों ने मृतक की पिटाई की और पास पड़े पत्थर से सिर पर वार किया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान उजागर न हो, इसलिए दोनों आरोपियों ने शव तथा कपड़ों को आग लगा दी। इसके बाद दोनों अंधेरे में भाग निकले।

मल्टी-टीम ऑपरेशन में खुला राज़

राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर
सिरगिट्टी, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर, ACCU और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

कई दिनों तक तकनीकी और मैदानी सुराग तलाशे गए। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई ने एक ऐसे मामले को सुलझाया, जो शुरुआत में किसी सुराग के बिना ‘ब्लाइंड मर्डर’ जैसा दिख रहा था।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close