छत्तीसगढ़ में मर्डर, अपनी बहन के प्रेमी को पीट- पीट कर मार डाला..

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार थाना इलाके में कत्ल का एक मामला सामने आया है ।जिसमें एक नौजवान ने अपनी बहन के प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात गुरुवार को सुबह करीब 9:30 बजे खुर्सीपार थाना इलाके के तिरंगा नगर मांझीपारा में हुई। जिस समय युवती अपने घर पर अकेली थी। उसका प्रेमी धीरज सरोज उससे मिलने आया। इसी बीच युवती का भाई सिद्धार्थ घर पहुंच गया ।बहन को प्रेमी के साथ देखकर उसने नाराजगी जताई। उसने पहले अपनी बहन के प्रेमी धीरज सरोज को मुक्के से मारा और फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया। जिससे धीरज बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
जानकारी मिली है कि इस वारदात में मारा गया धीरज सरोज और आरोपी नौजवान सिद्धार्थ पड़ोसी हैं। वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिद्धार्थ को हिरासत में ले लिया गया है । आगे की कार्रवाई की जा रही है।।





