Big news

सुबह का आइटम

बिलासपुर—-पुरानी रंजिश और आपसी विवाद में अशांति फैलाने वाले बदमाशों को सरककन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में सभी दस आरोपियों के खिलाफ थाने अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने समूह बनाकर आम रास्ते पर आपस में जमकर वाद विवाद किया था।सभी को गिरफ्तारी के बाद प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत न्यायालय के सामने पेश किया गया।
               पुलिस के अनुसार 15 मई 2025 की दरम्यानी रात अशोक नगर चौक में कुछ लड़के आम रास्ते पर आपस में वाद विवाद करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लड़के भाग गए। मौके पर मौजूद कुछ लड़को ने समझाने पहुंची पुलिस से वाद विवाद किया। सभी के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया।
 आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) हिमांशु श्रीवास,2) अमन लहरे 3) सहारा यादव,4). गौकरण उर्फ कोंदू साहू ,5). सुदामा साहू 6) नंदराम श्रीवास,7) अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु ,8). करण यादव उर्फ के.डी 9. खिंटू साहू उर्फ टंकू,10. गणेश यादव उर्फ दादू है।
बिलासपुर—यातायात पुलिस की लगातार अभियान के बावजूद हरकतों से बाज नहीं आने वाले करीब 2000 वाहन चालकों का लायसेंस निलम्बित कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान यातायात रामगोपाल करियारे ने जानिकारी दिया कि पुलिस प्रशासन ने फैेसला किया है कि  यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों का अब लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इस तरह यातायात नियमों का बार बार उल्लंघन करने वाले अब कभी भी सड़कों पर वाहन नहीं चला पाएँगे।
        यातायात एडिश्नल पुलिस कप्तान रामगोपाल करियारे ने बताया कि यातायात पुलिस टीम यातायात नियमों को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों के बीच बैठकर पुलिस अधिकारी नियमों की जानकारी दे रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है।
करियारे ने जानकारी दिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश में जगह जगह कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के फायदे बताए गए। लेकिन मामले को कई लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया है। यातायात पुलिस टीम ने ऐसे करीब 1920 लोगों का लायसेंस निरस्त कर दिया है। कई वाहनों को जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया तो कई लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
    यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश का पालन करते हुए बार नियमों को चुनौती देने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निरस्त किया जाएगा। रेड लाइट सिगनल जंपिंग,ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग समेत परिचालन के दौरान मोबाइल से बातचीत करने वालों पर कार्रवाई होगी। नशे और बिना सीट बेल्ट वाहन चालन पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
बिलासपुर—-वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने अनुशासनात्मक जनरल परेड का निरीक्षण किया। सर्वश्रेष्ठ टर्नआउट का प्रदर्शन करने वाले जवानों की तारीफ की। कप्तान के आदेश पर जवानों ने शस्त्रों का अभ्यास के अलावा आर्म्स ड्रिल भी किया। जनरल परेड निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को ना केवल सुना। बल्कि तत्काल निराकरण का फरमान भी सुूनाया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन बिलासपुर में परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी और  कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसएसपी रजनेश ने परेड की सलामी ली. साथ ही परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों और जवानों के अनुशासन, टर्नआउट तथा शारीरिक फिटनेस का आकलन किया ।
परेड में वर्दी की साफ-सफाई, साजसज्जा एवं टर्नआउट के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया।  जिनका टर्नआउट मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया  उन्हें सुधार का निर्देश दिया गया। अजाक थाना आरक्षक रामचंद्र साहू  को सर्वश्रेष्ठ वर्दी टर्नआउट के लिए मंच पर बुलाकर पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया।
परेड के बाद वाहनों की निरीक्षण प्रक्रिया को एसएसपी ने अंजाम दिया। एसएसपी  ने मोटर व्हीकल शाखा के रखरखाव, वाहनों की फिजिकल कंडीशन, माइलेज रजिस्टर एवं ड्राइवर डायरी की जांच की। ड्राइवरों को वाहनों के उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया।
परेड के दौरान स्क्वाड ड्रिल कराई गई तथा शस्त्र अभ्यास कराया गया। समस्त अधिकारियों एवं जवानों को उनके जातीय हथियार जैसे SLR, INSAS, AK-47, पिस्टल आदि के उपयोग, खोलना-जोड़ना एवं हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के उपरांत जिन जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें पुरस्कृत किया गया । जिनकी हैंडलिंग कमजोर पाई गई, उन्हें रिफ्रेशर कोर्स का निर्देश दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ओ.आर. पेशी लेकर कुल 16 कर्मचारियों को उनके द्वारा की गई त्रुटियों के लिए  स्पष्टीकरण को बुलाया। स्पष्टीकरण सुनने के बाद कप्तान ने भविष्य में ऐसी गलतियाँ नही दुहराये जाने की बात कही।
परेड  समापन अवसर पर एसएसपी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप जिले में बेहतर बेसिक पुलिसिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। अपराधियों की गिरफ्तारी, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। रजनेश सिंह ने  बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। प्रत्येक आरक्षक, प्रधान आरक्षक एवं अधिकारी को उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दायित्व सौंपने के निर्देश दिए गए। सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में बीट प्रभारी एवं अधिकारियों का नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए गए ताकि आम नागरिक सीधे संपर्क कर सकें।
इसके अतिरिक्त, सभी अधिकारियों एवं जवानों से यह जानकारी ली गई कि उनके द्वारा किए गए कार्यों में कौन से कार्य सराहनीय रहे। , किन्हें अब तक उपयुक्त सम्मान या इनाम नहीं मिला। पुलिस कप्तान ने  भुवनेश्वर साहू थाना तखतपुर को *‘कॉप ऑफ द ईयर’*, नगद पुरस्कार, स्वतंत्रता दिवस सम्मान और  उत्कृष्ट विवेचक की श्रेणियों में नामांकित करने का प्रस्ताव भेजा है।

Back to top button