बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत मोपका पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर तगड़ा प्रहार करते हुए 6.66 लीटर देशी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामला 14 अगस्त का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय श्रीवास (34), निवासी घुरू अमेरी, थाना सकरी, मुख्य मार्ग मोपका पर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निलेश पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी में आरोपी के कब्जे से 37 पव्वा देशी शराब बरामद किया गया है ।. पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में उप निरीक्षक भावेश शेन्डे, प्र. आरक्षक रविकांत सैनिक, दीपक खांडेकर और मुरली भार्गव की अहम भूमिका रही।