साकार हुई मोदी की कल्पना..प्रोफेशनल मीट में बोले दिग्गज..,हम तोड़ते नहीं..जोड़ते हैं..हमारा संकल्प, भारत बनेगा विश्वगुरू
ईशारों ही ईशारों में कांग्रेस पार्टी पर शिव प्रसाद ने साधा निशाना

बिलासपुर—-मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लखीराम सभागार में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन का आयोजन किया गया। मीट में प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को पेश किया। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संबोधित किया।
लखीराम आडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य समेत भाजपा के दिग्गत नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर जय श्री राम का उद्घोष किया। साथ ही मुख्य वक्ता शिव प्रसाद समेत सभी अतिथियों ने मोदी सरकारी की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। और प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर जनता को लोकार्पित किया।
11 से बढ़कर 4 थी अर्थव्यवस्था
अतिथियों ने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पिछले 11 वर्षों में हुए राष्ट्रव्यापी परिवर्तन और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श करना है। देश में बीते 11 वर्षों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश का तेजी से विकास हुआ है। आम नागरिकों की सुविधाओं में विस्तार हुआ है। भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति का फताका फहराया है। इस दौरान रेलवे में अभूतपूर्व क्रांति हुई है। रायपुर से दिल्ली तक उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था 11 वें से 4वें स्थान पर पहुंच गयी है।
क्रांतिकारी बदलाव की लहर
मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सबके सामने पेश करने के साथ वक्ताओं ने कहा कि हम 100 से अधिक देशों को शस्त्र का निर्यात कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आईआईटी,आईआईएम की संख्या में इजाफा हुआ है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा को समग्र, व्यावहारिक और वैश्विक दृष्टिकोण मिला है। नई शिक्षा नीति आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी बनाएगी।
हम बांटते नहीं..जोड़ते हैं
वक्ताओं ने कहा जहां कुछ राजनीतिक दल समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी समरसता, समानता और सर्वांगीण विकास की भावना से समाज को जोड़कर देश को प्रगति की दिशा में लेकर जा रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री, नगर विधायक अमर अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मात्र 11 वर्षों में भारत ने अतुलनीय और अभूतपूर्व प्रगति किया है। यह केवल शासन का कालखंड नहीं, बल्कि भारत के पुनर्जागरण का युग है। गरीबों के कल्याण से लेकर विश्व मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति तक हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने नई मिसाल कायम की है।
कल्पना नहीं..सच्चाई है
आभार प्रदर्शन के पहले केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुखय्मंत्री अरूण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की एक एक योजनाओं का जिक्र किया। सभी बताया कि पक्के मकान से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, जन-धन खातों से वित्तीय समावेशन, और डिजिटल इंडिया के माध्यम से गांव-गांव तक तकनीक की पहुँच.. यह सब कल्पना नहीं है। बल्कि मोदी सरकार की धरातल पर दिख रही सच्चाई है।
भारत बनेगा विश्व गुरू
आज का भारत ‘नीति’ नहीं, ‘नीयत’ से चलता है। यही नीति, नीयत और नेतृत्व का संगम है,। जिसने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। उसका नाम नरेन्द्र मोदी है। मात्र 11 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने ना केवल उपलब्धियों पिरामिड तैयार किया है। बल्कि जनता में विश्वास, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को रोपा भी है। विकास की यह यात्रा यहीं नहीं रुकेगी.. अमृतकाल में भारत विश्वगुरु बनेगा, यही हमारा संकल्प है।
इन दिग्गजों की विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय,विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अमर अग्रवाल , भूपेंद्र सवन्नी , रजनीश सिंह , बिलासपुर के दोनों जिलाध्यक्ष दीपक सिंह और मोहित जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।