LIVE UPDATE
Bilaspur

भ्रामक विज्ञापन पड़ा भारी: बोदरी की ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना पर रेरा की कार्रवाई..पवन अग्रवाल पर 10 लाख का जुर्माना

रजिस्ट्रेशन कुछ, प्रचार कुछ और: नियम तोड़े तो सीजीरेरा ने ठोका जुर्माना

बिलासपुर…. रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता के नियमों से खिलवाड़ महंगा पड़ गया। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण सीजीरेरा ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रवर्तक पवन अग्रवाल पर 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड ठोका है।

पंजीयन प्लॉटेड, प्रचार हाउसिंग के नाम पर

प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि परियोजना का पंजीयन प्लॉटेड प्रोजेक्ट के रूप में हुआ, जबकि विभिन्न माध्यमों में इसका प्रचार हाउसिंग परियोजना के रूप में किया गया। पंजीकृत विवरण और प्रचार सामग्री के बीच यह अंतर सीधा उल्लंघन माना गया।

अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई

रेरा अधिनियम की धारा 7 स्पष्ट करती है कि गलत या भ्रामक जानकारी देने पर परियोजना के पंजीयन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई संभव है, जिसमें निरस्तीकरण तक शामिल है। वहीं धारा 14 प्रवर्तक को बाध्य करती है कि वह स्वीकृत ले-आउट, विनिर्देश और पंजीयन के अनुरूप ही विकास व प्रचार करे।

सीजीरेरा ने उल्लंघन को गंभीर मानते हुए 10 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया और निर्देश दिया कि संबंधित हाउसिंग हिस्से का विधिवत पंजीयन कराया जाए।

विज्ञापनों पर सतत निगरानी

प्राधिकरण ने साफ किया कि प्रिंट, डिजिटल और अन्य माध्यमों में प्रसारित रियल एस्टेट विज्ञापनों की लगातार मॉनिटरिंग चल रही है। पंजीकृत विवरण से अलग या भ्रामक प्रचार पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close