LIVE UPDATE
Chhattisgarh

शराब का मिनी गोदाम बेनकाब, हजार लीटर से अधिक अवैध मदिरा जब्त, तीन गिरफ्तार

खरोरा में शराब कारोबार का भंडाफोड़

रायपुर…खरोरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई रेड में भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

26 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में एक ब्यारा को अवैध रूप से शराब भंडारण और बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद खरोरा पुलिस ने साइबर क्राइम यूनिट के साथ संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान हालेश्वर साहू और चन्द्रशेखर साहू को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

मौके की तलाशी में अलग-अलग बोरियों में रखी गई देशी मदिरा मसाला, देशी मदिरा शेरा और गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई। कुल जब्त शराब की मात्रा 1,81 लीटर 440 मिलीलीटर आंकी गई है। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 11 हजार 360 रुपये बताई गई है, जबकि मौके से शराब बिक्री की नगद रकम 19 हजार 100 रुपये भी बरामद की गई। इस तरह कुल जब्ती मूल्य 1 लाख 30 हजार 460 रुपये रहा।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि खरोरा निवासी अजय धीवर स्कूटी के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने अजय धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली। मामले में प्रयुक्त स्कूटी को भी गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की विधिवत सूचना उनके परिजनों को दी गई और बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

खरोरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय शराब तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close