बिलासपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर में 24 से 27 अगस्त तक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के जाने-माने आयुर्वैदिक न्यूरो विशेषज्ञ मनोज शर्मा की टीम मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगी। इस आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां अंतिम चरण में है।

गुरूवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर में आगामी न्यूरो थेरेपी आयुर्वेदिक कैंप हेतु आवश्यक बैठक विभिन्न समाज के प्रमुखों की आयोजित की गई । जिसमें विभिन्न समाज के प्रमुख एवं सदस्य शामिल हुए । सभी  सदस्यों ने इस कैंप को सफल बनाने और इसका लाभ सभी समाज के लोगों को कैसे मिले इसके लिए अपने सुझाव दिये। डॉ.मनोज शर्मा कोटा राजस्थान की पूरी 60 सदस्यीय टीम 24 अगस्त से 27 अगस्त तक दयालबंद गुरुद्वारे में मेडिकल कैप का आयोजन कर रही है । जिसका आयोजन गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर कर रहा है । ये आयोजन 2019 में भी दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आयोजित कर चुकी है । उस समय इस कार्यक्रम का लाभ विभिन्न समाज के लोगों ने उठाया था ।
आज मीटिंग में सभी समाज के प्रमुखों ने यह आश्वासन दिया कि आप को किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत हो हम हमेशा आप के साथ है । बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मीटिंग का समापन हुआ और सभी इस कैंप को सफल कराने के लिए और इसका प्रचार प्रसार करने की बातें रखी और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये सूचना पहुंचे ताकि इसका लाभ सभी वर्ग ओर समाज के लोग ले सके ।
इस मीटिंग में गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन सुतारिया, विनोद राठौर  रजक समाज के अध्यक्ष विजय रजक, केशरवानी समाज के अध्यक्ष हेमंत केशरवानी, सचिव रघुवीर केशरवानी ,धीरेन्द्र केशरवानी ,छत्रीय  समाज के अध्यक्ष विकास राव ,कार्यवार   , सुरेश राव सोमावार , बौद्ध समाज के सारंग राव हुमने , महेंद्र कुमार सोनी अध्यक्ष सोनी समाज ,अग्रवाल समाज से दीपक अग्रवाल, प्रतीक केडिया, महेश अग्रवाल ,स्वर्ण समाज से राजेश सोनी ,कीर्ति कुमार सोनी, मेमन समाज से जहांगीर भाभा ,मोहम्मद अशरात मेमन अरबी पहुंचे ।
दयालबंद गुरुद्वारे प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा ,सचिव अमरजीत सिंह दुआ ,कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी ,सह सचिव जसवीर सिंह गांधी ,अमनदीप सिंह होरा, व्यापारी संघ बुधवारी के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ,महेंद्र सिंह छाबड़ा ,सतिंदर सिंह गांधी ,परमिंदर सिंग राजपाल ,सुखमनी सर्कल की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा ,संदीप कौर सलूजा, जसमीत कौर ,मनप्रीत कौर आदि शामिल हुए । आए हुए सभी समाज प्रमुखों का अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ  ने स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.