LIVE UPDATE
Bilaspur

25 लाख की नौकरी ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: तीन साल से ठिकाना बदलकर काट रहा था फरारी

नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर.. नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। तीन साल से लगातार ठिकाना बदलकर फरारी काट रहे इस आरोपी को पकड़कर पुलिस ने लंबित मामले में बड़ी कार्रवाई दर्ज की है।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद

थाना हिर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 10/2026, धारा 420 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा भैया लहरे निवासी ग्राम छेड़ीटोला कोसा थाना मुलमुला जांजगीर-चांपा को दबोचा।

मामले में सामने आया कि आरोपी ने चांदनीपारा उरईडिह निवासी अंबिका प्रसाद भारद्वाज से उसके बेटे और भतीजे को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए 17 लाख 65 हजार रुपये और नकद 7 लाख 35 हजार रुपये लेकर कुल 25 लाख रुपये ऐंठ लिए।

2023 से फरार, दर्ज था गुम इंसान मामला

रकम लेने के बाद अक्टूबर 2023 से आरोपी फरार हो गया। दबाव बढ़ने पर परिजनों ने थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 दर्ज कराया। इसी बीच पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना हिर्री में अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पतासाजी की गई।

धरपकड़, नगदी और मोबाइल बरामद

20 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव छेड़ीटोला से गिरफ्तार किया। तलाशी में 75 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल जब्त हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

बेरोजगारों को निशाना बनाने वालों पर सख्ती

यह कार्रवाई ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त संदेश देती है जो बेरोजगारी का फायदा उठाकर युवाओं और उनके परिवारों को निशाना बनाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और किसी भी संदेहास्पद प्रस्ताव की तत्काल शिकायत करें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button