जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने गुरुवार काे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 16 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक से 2-2 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उनके परिजनों को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की सख्त समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News : संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
CG News : संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
बस्तर जिले के संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के दौरान जांजगीर और चांपा शहर के विभिन्न स्कूलों के आसपास, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जांच में 16 नाबालिग वाहन चालक दोपहिया और अन्य वाहन चलाते पाए गए। यातायात पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनके जीवन और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। कम उम्र में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: ब्रांडेड चायपत्ती बेचने के नाम पर नकली की धड़ल्ले से बिक्री
CG News: ब्रांडेड चायपत्ती बेचने के नाम पर नकली की धड़ल्ले से बिक्री
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में देश की नामी कंपनी हिंदूस्तान यूनिलीवर कंपनी का डीलर बनकर नकली सामान बेचने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्कूलों, प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सड़क सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer News: एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टरो की नवीन पदस्थापना
CG Transfer News: एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टरो की नवीन पदस्थापना
CG Transfer News: जिले में एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टर के तबादले हुए हैं।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.