LIVE UPDATE
india

Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लाडकी बहिण योजना में बड़ा घोटाला: 26 लाख संदिग्ध लाभार्थियों पर जांच

Majhi Ladki Bahin Yojana।महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है।

इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता दी जाती है, लेकिन राज्य सरकार को संदेह है कि लाखों अपात्र लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने 26 लाख से ज्यादा संदिग्ध लाभार्थियों की गहन जांच के आदेश जारी किए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कई महिलाओं को आयु सीमा से बाहर होने के बावजूद किस्त मिल रही है। योजना के नियमों के अनुसार एक परिवार की केवल दो महिलाओं को ही लाभ मिलना चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर तीन या उससे अधिक महिलाओं के खातों में राशि जमा की गई।कुछ मामलों में तो फर्जी दस्तावेज के सहारे भी लाभ उठाने की जानकारी सामने आई है।

यह पहला मौका नहीं है जब इस योजना में गड़बड़ी उजागर हुई हो। इससे पहले की जांच में 14,000 पुरुषों द्वारा 10 महीने तक योजना का लाभ लेने और 2,000 से अधिक महिला सरकारी कर्मचारियों द्वारा नियमों के खिलाफ राशि लेने का मामला सामने आया था।

अब सरकार ने जिलों के प्रशासन को आदेश दिया है कि सभी संदिग्ध लाभार्थियों के दस्तावेजों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए। आंगनवाड़ी सेविकाएं और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी उम्र, परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य पात्रता मानकों की जांच कर रहे हैं।

राज्य में वर्तमान में 2.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं और जुलाई 2025 तक पात्र लाभार्थियों के खातों में 13 किस्तों के रूप में कुल 19,500 रुपये जमा किए जा चुके हैं।Majhi Ladki Bahin Yojana

Back to top button