LPG Gas Cylinder Price Hike: लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ गैस सिलेंडर

LPG Gas Cylinder Price Hike।होली के त्योहार से पहले देश की तेल एवं गैस कंपनियों ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है. कंपनियों की ओर से आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई राहत नहीं दी है. जहां घरेलू गैस कंपनियों की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.
LPG Gas Cylinder Price Hike।वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में इजाफा देखने को मिला है. इसका मतलब है कि साल 2026 में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है.
जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.
आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे में महीने में इजाफा देखने को मिला है. देश की राजधानी दिल्ली में 28 रुप की तेजी देखने को मिली है और दाम 1768.50 रुपए हो गए हैं. जबकि कोलकाता में कीमतों में सबसे ज्यादा 31 रुपए की तेजी आई है और कीमत 1875.50 रुपए हो गई है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर सबसे सस्ता है. मार्च में इसमें 28.5 रुपए का इजाफा हुआ और दाम 1720.50 रुपए हो गए हैं.
साउथ के चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा 1929 रुपए पर पहुंच गए हैं. मार्च के महीने में यहां पर कीमतें 29.5 रुपए बढ़ी हैं.
देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीसरे महीने तेजी आई है. देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इस दौरान 188 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जबकि कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में सबसे ज्यादा 191.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
मुंबई की बात करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 189 रुपए का इजाफा हुआ है. जबकि चेन्नई में लगातार तीन महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर 189.5 रुपए महंगा हो चुका है.
वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में होली से पहले आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है. खास बात तो ये है कि 8 अप्रैल के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उस दिन भी गैस कंपनियों की ओर से गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी.
आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 853 रुपए बने हुए हैं. वहीं कोलकाता में 879 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए के साथ कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं दूसरी ओर चेन्नई में 868.50 रुपए के साथ बीते 11 महीनों से बनी हुई हैं.





