LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

रात में लूट… सुबह गिरफ्तारी — सीसीटीवी और मुखबिर नेटवर्क ने खोला राज

 बिलासपुर .. तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लूट के आरोपियों को धर दबोचा है । अम्बा पेट्रोल पंप क्षेत्र में हुई वारदात के महज़ कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी करते हुए रकम और वाहन सहित गिरफ्तार कराया है।

घटना 5 अक्टूबर 2025 की रात की है । प्रार्थी अंकित श्रीवास, निवासी दयालबंद सिटी कोतवाली, पेट्रोल भरवाने अम्बा पेट्रोल पंप गया था। इसी दौरान मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गालियां, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर 9000 रुपये लूटकर भाग गए। शिकायत पर  थाना तारबाहर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 309(6), 3(5)  तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

 पुलिस टीम ने घटना के बाद क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का खंगाला। फुटेज में दो व्यक्ति मोटर सायकल पर भागते दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पतासाजी की गई और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।

 गिरफ्तार आरोपी का नाम शैलेन्द्र उर्फ राज यादव निवासी ममता टेंट हाउस गली, टिकरापारा है। पुलिस ने इसके अलावा एक नाबालिक को भी पकडा है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल और लूट की रकम बरामद किया।  दोनों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button