LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी चोरी का खुलासा… एक्टिवा में भाग रहे थे तीनों चोर, पहुँच गए जेल

बिलासपुर… ट्रांसपोर्ट नगर में गैराज से कीमती कार का एल्युमिनियम पिस्टन चोरी करने वाले तीन चोरों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को एक्टिवा वाहन सहित दबोचा और पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

गैराज से तोड़ा ताला, कीमती पार्ट्स पर हाथ साफ

थाना चकरभाठा में प्रार्थी सैयद आरिफ निवासी तालापारा बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसके “बिलासा इंजीनियरिंग” गैराज में 20 सितम्बर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे कार का सिलेंडर हेड और एल्युमिनियम पिस्टन चोरी कर लिया। चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

 घेराबंदी, एक्टिवा में पकड़े गए आरोपी

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मन्नाडोल तिफरा निवासी प्रदीप कौशिक और अजय यादव एक्टिवा वाहन में लोहे का सामान लेकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने दीनानाथ रजक के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गैराज से एल्युमिनियम पिस्टन चोरी करना कबूल किया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

पुलिस ने प्रदीप कौशिक, अजय यादव और दीनानाथ रजक , तीनों निवासी मन्नाडोल तिफरा, को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी के प्रकरण में न्यायालय में पेश किया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी बढ़ाई गई है ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लगाई जा सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close