LIVE UPDATE
india

KVS NVS Result: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती की टियर 1 परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।

KVS NVS Result,KVS NVS Tier 1 Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आयोजित टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है।

KVS NVS Result,KVS NVS Tier 1 Result Out/जो उम्मीदवार 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी/KVS NVS Result

टियर 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। खास बात यह है कि रिजल्ट के साथ ही टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल भी आज, 28 फरवरी को जारी कर दिया गया है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर 2 की परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। टियर 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें।

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड देखने और टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस जानने के लिए निम्नलिखित विवरणों की आवश्यकता होगी:

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)

  2. पासवर्ड (Password)

KVS-NVS Tier 1 Result: ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप चेक

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।

  2. Employment सेक्शन ढूंढें: होम पेज पर दिए गए ‘Employment’ (रोजगार) सेक्शन में जाएं और ‘Results/Misc/Answer Keys’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: यहाँ 28 फरवरी की तारीख के साथ “Link to view score of Tier I examination and status of shortlisting for Tier II” (Advt No. 01/2025) दिखाई देगा। इसके सामने दिए गए ‘View’ लिंक पर क्लिक करें।

  4. लॉग इन करें: अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।

  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें: लॉग इन करते ही आपका स्कोरकार्ड और क्वालीफिकेशन स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

    टियर 2 एग्जाम का पूरा पोस्ट वाइज शेड्यूल देखें

    परीक्षा की तिथि शिफ्ट पोस्ट का नाम
    27 मार्च 2026 सुबह प्राइमरी टीचर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट कमीश्नर, स्टेनोग्राफर-I
    27 मार्च 2026 दोपहर जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, वाइस प्रेसिडेंट
    28 मार्च 2026 सुबह टीजीटी
    28 मार्च 2026 दोपहर पीजीटी, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), फाइनेंस ऑफिसर
    29 मार्च 2026 सुबह प्राइमरी टीचर (स्पेशल एजुकेटर), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, प्राइमरी टीचर (म्यूजिक), प्रिंसिपल
    29 मार्च 2026 दोपहर सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
    30 मार्च 2026 सुबह लैब अटेंडेंट
    30 मार्च 2026 दोपहर स्टेनोग्राफर-II, जूनियर ट्रांसलेटर
    31 मार्च 2026 सुबह मल्टी टास्किंग स्टाफ

Back to top button
close