छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले: 7 नए मरीज मिले, प्रशासन अलर्ट पर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोविड के 7 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें रायपुर से 2, बिलासपुर से 3, और दुर्ग व बेमेतरा से एक-एक मरीज शामिल हैं।। इन नए मामलों के साथ, प्रदेश में कोविड केसेस की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 एक्टिव केस बने हुए हैं। पिछले तीन दिनों की बात करें तो, कोविड के कुल 20 मरीज मिले हैं।
एक दिन में मिले थे 17 मरीज-इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार को यानी 6 मई को मिले थे, जब एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1, कुल 17 मरीज सामने आए थे। नया वैरिएंट आने के बाद से यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था।
प्रशासन हाई अलर्ट पर, स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू-इन बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरा प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है।
सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही, इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है।
प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा सहित कुल छह जिलों में कोविड के मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज होम क्वारैंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं। हालांकि, उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं।
देशभर में भी JN.1 का प्रसार, 51 मौतें- वहीं, अगर देशभर की बात करें तो 9 राज्यों को छोड़कर बाकी स्टेट्स में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 फैल चुका है। अब तक 6 हजार 491 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 65 मौतें हो चुकी हैं।
वहीं, 6 हजार 861 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नया वैरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक है, और फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है। फिर भी सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।










